सेन्हा: सेन्हा के महात्मा गांधी सभागार में ठोस व तरल कचरा प्रबंधन पर विशेष जानकारी दी गई
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन द्वितीय चरण के तहत मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की शुरुआत प्रमुख, स्वच्छता विभाग के जिला समन्वयक परवेज आलम एवं ग्राम संगठन की दीदियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर की गई।