सेन्हा: सेन्हा कल्हेपाट चौक स्थित मोबाइल दुकान में चोरी, अज्ञात चोरों ने मोबाइल व अन्य सामान पर किया हाथ साफ
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्हेपाट चौक स्थित एक मोबाइल दुकान में रविवार रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर तीन मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, मेमोरी कार्ड और चार घड़ियां चोरी कर ली। चोरी की इस घटना की जानकारी दुकान संचालक वसीम अंसारी को सोमवार सुबह करीब 10 बजे हुई, जब वे दुकान खोलने पहुंचे।