बक्सर: बक्सर प्रखंड में 6 अक्टूबर से डोर टू डोर कुष्ठ रोग खोजी अभियान शुरू, स्वास्थ्य कर्मियों को PHC में प्रशिक्षण
Buxar, Buxar | Oct 4, 2025 बक्सर के सदर प्रखंड में कुष्ठ रोग खोजी अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण शनिवार को 2:30 बजे अपराह्न में दिया गया। 6 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक डोर टू डोर कुष्ठ रोग खोजी अभियान बक्सर सदर प्रखंड में चलाया जाएगा. इस प्रशिक्षण में आशा और वालंटियरों ने भाग लिया, जिनकी मदद से प्रखंड में घर-घर खोजी अभियान चलाया जाएगा।