बेलतरा: मस्तूरी चिरायु टीम ने बचाई मासूम की जान, चेन्नई में सफल हार्ट सर्जरी के लिए बिलासपुर जिले की मस्तूरी चिरायु टीम का आभार
सोमवार को दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी, मस्तूरी चिरायु टीम ने बचाई मासूम की जान, चेन्नई में सफल हार्ट सर्जरी, बिलासपुर जिले की मस्तूरी चिरायु (आरबीएसके) टीम ने 11 माह के मासूम ध्रुवेश पुरी को नया जीवन दिया। स्वास्थ्य जांच में बच्चे को गंभीर जन्मजात हृदय रोग मिला, जिसके बाद जिला अस्पताल, रायपुर और चेन्नई तक इलाज कराया गया। 23 मार्च को बच्चे को चेन्नई भेजा गया।