घाघरा: घाघरा प्रखंड कार्यालय से सटा आईबी भवन उपेक्षा का शिकार, खंडहर में तब्दील, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की
Ghaghra, Gumla | Dec 5, 2025 घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर के बगल में स्थित आईबी भवन (अतिथि शाला) आज पूरी तरह खंडहर में बदल चुका है। करीब 15 वर्ष पूर्व निर्मित यह भवन कभी राजनीतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा करता था, जहां राज्य के कई बड़े नेता और झारखंड सरकार के मंत्री तक ठहर चुके हैं। लेकिन बीते कई वर्षों से प्रशासनिक उदासीनता के कारण इस भवन की स्थिति लगातार जर्जर होती चली गई है।