Breaking News
अलीगढ़ ( गोंडा)
गांव नुनेरा में उस वक्त एक बड़ा हादसा टल गया, जब तेज आंधी के कारण केनरा बैंक की शाखा की कनेक्टिविटी के लिए लगा एक विशाल संचार टावर भरभरा कर सीधे बिजली की हाईटेंशन लाइन पर जा गिरा। गनीमत यह रही कि घटना के समय वहां से कोई गुजर नहीं रहा था, जिससे एक भीषण हादसा होने से बाल-बाल बच गया।
रास्ते में आवागमन पूरी तरह ठप
टावर और बिजली के तारों के सड़क पर गिरने के कारण राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों के लिए आने-जाने का रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया है। सड़क पर फैले मलबे और तारों की वजह से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बैंकिंग सेवाएं और बिजली आपूर्ति प्रभावित
टावर गिरने से केनरा बैंक की शाखा की ऑनलाइन कनेक्टिविटी पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे बैंक का कामकाज प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई है।
स्थानीय ग्रामीणों ने संबंधित विभागों को घटना की सूचना दे दी है और जल्द से जल्द टावर को हटाकर रास्ता साफ करने तथा बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
Koil, Aligarh | Jun 4, 2026