शिव स्मृति सरोवर पीलीबंगा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
L.b. Bhakhar #Lalbahadurbhakharjournalist
पीलीबंगा/हनुमानगढ :- #लालबहादुर_भाखर पीलीबंगा के शिव स्मृति सरोवर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय स्थानीय शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और साधकों ने भाग लेकर योग और राजयोग का अभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के स्वस्थ एवं सशक्त भारत के विजन की मुक्त कंठ से सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के प्रयासों से आज भारतीय संस्कृति और योग की अमूल्य धरोहर पूरे विश्व को निरोगी रहने की नई राह दिखा रही है। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्थान की स्थानीय प्रभारी बीके रानी बहन ने अपने विशेष संदेश में उपस्थित जनसमूह को प्रेरित करते हुए कहा कि केवल शारीरिक कसरत ही योग नहीं है बल्कि मन को परमात्मा की याद से जोड़कर आंतरिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करना ही सच्चा राजयोग है। उन्होंने दैनिक जीवन में नियमित योग अपनाने और मानसिक रूप से सशक्त बनने का आह्वान किया जिसके बाद सभी साधकों ने विश्व शांति के लिए सामूहिक राजयोग का अभ्यास किया।
रिपोर्टर:- लालबहादुर भाखर संवाददाता
9875131305
7014718676