बस्सी: बस्सी इलाके में बदमाशों ने डेंटल क्लीनिक में तोड़फोड़ के बाद नर्सिंग कर्मियों के साथ की मारपीट, CCTV में कैद तस्वीरें
Bassi, Jaipur | Mar 6, 2025 बस्सी थानाइलाके में कार सवार एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने एक डेंटल क्लिनिक पर हमला कर दिया। इस दौरान क्लिनिक में मौजूद नर्सिंगकर्मी ने टोका तो बदमाशों ने उसकी भी पिटाई कर दी। घटना बस्सी थाना इलाके के कटारिया कॉम्पलेक्स में बुधवार शाम करीब 6 बजे की है। कार सवार बदमाश क्लिनिक में रखे रुपए भी लेकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है