बस्सी: सामोद थाना इलाके में अज्ञात चोरों ने ज्वेलरी दुकान से 500 ग्राम से अधिक चांदी चुराई, CCTV में कैद हुई तस्वीर
Bassi, Jaipur | Mar 4, 2025 जयपुर ग्रामीण के सामोद थाना क्षेत्र में चोरों ने मध्य रात्रि एक ज्वैलर्स की दुकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने लोहे के सरिए से दुकान का शटर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। वहीं दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। वही पड़ोसियों ने आज मंगलवार सुबह करीब 7 बजे पीड़ित दुकानदार को चोरी की घटना की जानकारी दी।