बस्सी: जयपुर ग्रामीण पुलिस ने ऑपरेशन नॉकआउट के तहत शाहपुरा व अमरसर थाना इलाके में नशे के सौदागरों के ठिकानों पर की छापेमारी
Bassi, Jaipur | Mar 5, 2025 जयपुर ग्रामीण व डीएसटी ने जिलेभर में बढ़ते अवैध नशे के कारोबार की रोकथाम को लेकर आज बुधवार को ऑपरेशन नॉकआउट अभियान के तहत शाहपुरा में अमरसर थाना इलाके में नशे के सौदागरों के ठिकानों पर छापेमारी की। वहीं पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से 85.94 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक भी बरामद की,थाना अधिकारी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।