बस्सी: सिरसी रोड स्थित मुंडियारामसर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जन समस्याओं को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान
Bassi, Jaipur | Mar 2, 2025 शहर के सिरसी रोड स्थित मुंडिया रामसर में आमजन की समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज रविवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया। सुबह करीब 10 आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हरिजन बस्ती में पहुंचकर आमजन की समस्याओं को लेकर लोगों से हस्ताक्षर करवा कर सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।