बस्सी: जयपुर ग्रामीण के चाकसू में बीती रात चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Bassi, Jaipur | Mar 3, 2025 जयपुर ग्रामीण के चाकसू में रविवार बीती रात करीब 11 बजे चलती कार में अचानक आग लग जाने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। वही अचानक कार में आग लगने से कार चालक आग की लपटों की चपेट में आ गया। उसके बाद कार चालक ने कार से खुदकर जान बचाई। कार में आग लगने की सूचना के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। वही कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।