करौं: मईया सम्मान योजना का भौतिक सत्यापन शुरू, 28 मई तक चलेगा अभियान
Karon, Deoghar | May 23, 2026 करौं प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत भवन में शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के लाभुकों का भौतिक सत्यापन कार्य शुरू हो गया है। यह अभियान 28 मई तक चलेगा। सत्यापन के दौरान लाभुकों के दस्तावेजों एवं पात्रता की जांच की जा रही है, ताकि योजना का लाभ सही और जरूरतमंद लोगों तक पहुँच सके।