केशकाल: दो-दो सीएमओ, फिर भी बेबस बेजुबान: केशकाल की सड़कों पर मौत का मंजर, कांजी हाउस में तड़प रहे मवेशी
केशकाल नगर की सड़कों और एनएच-30 पर आवारा मवेशियों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। वहीं रविवार को करीब 10 बजे नगर पंचायत कार्यालय के पीछे स्थित कांजी हाउस में घायल और बीमार मवेशियों की बदहाल स्थिति सामने आई है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि दो-दो सीएमओ होने के बावजूद न तो पशुओं की समुचित देखभाल हो रही है और न ही सड़कों से आवारा मवेशियों को हटाने की