अशोक नगर: अशोकनगर की लेडी कांस्टेबल ने गुना में फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों व शहर में शौक की लहर
अशोकनगर के पठार मोहल्ला निवासी 29 वर्षीय लेडी कांस्टेबल निशा शर्मा ने गुना में सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर जान दे दी। निशा गुना कोतवाली थाने में पदस्थ थी, मंगलवार को दोपहर 12 बजे फंदे पर लटककर जान दे दी। निशा शर्मा की 2016 में मध्य प्रदेश पुलिस में भर्ती हुईं थीं। निशा 2 दिन पहले अशोकनगर छुट्टी पर अपने घर आई हुई थीं सोमवार को ही वह गुना ड्यूटी पर पहुंची।