भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने सरकार और HRTC प्रबंधन पर उठाए सवाल
- कहा,खटारा बसों से यात्रियों की जान से हो रहा खिलवाड, जोकि सरकार और विभाग की नाकामी को दर्शाता है
- बार बार हादसों के बाद भी नींद से नहीं जाग रही सरकार, खटारा और जीरो वैल्यू बसों को रूटो पर ना भेजी जाये,
Bushahr Today TV
रामपुर बुशहर।
👇👇
शुक्रवार को रामपुर विस क्षेत्र से भाजपा नेता कौल नेगी ने खनेरी अस्पताल में सुबह रामपुर-सनेई मार्ग पर हुए हृदय विदारक HRTC बस हादसे में घायल यात्रियों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
कौल नेगी ने बताया कि इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की दुःखद मृत्यु हुई है और 23 यात्री घायल हैं जिनका उपचार जारी है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
इस दौरान भाजपा नेता कौल नेगी ने सरकार और HRTC प्रबंधन पर सवाल उठाए है उन्होंने कहा रामपुर विधानसभा क्षेत्र में ये पिछले तीन महीनों में दूसरा बस हादसा है,इससे पहले भी हादसे में कई लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी,और आज इस हादसे ने एक घर् के चिराग को काल का ग्रास बनाया है,
उन्होंने कहा कि रामपुर डिपो में हाल ही में 12 बसें आई हैं,जिनमें से 9 बसें अन्य डिपो से सेकेंड हैंड भेजी गई हैं, जो पहले ही 7 से 8 लाख किलोमीटर चल चुकी हैं।
उन्होंने कहा खटारा बसों को पहाड़ी और दुर्गम मार्गों पर चलाना यात्रियों की जान के साथ सीधा खिलवाड़ है। यह सीधे तौर पर सरकार की नाकामी को दर्शाता है।"उन्होंने कहा जो बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है ये 12-13 साल् पुरानी बस है और एक दिन पहले भी झाकड़ी में खराब हुई थी,और रामपुर डिपो के बसों के हाल इतने बदतर है कि दो दिन वर्षो से हर सप्ताह बीच रास्ते मे कोई ना कोई बस खराब होने की सूचना मिलती रहती है,उन्होंने कहा रामपुर बस डिपो में अधिकांश बसे कंडम हो चुकी है,
उन्होंने कहा कि खटारा बसों को रूटो पर भेजने के कारण बार बार ये हादसे पेश आ रहे,हमने भी कई बार सरकार को धरना प्रदर्शन और मीडिया के माध्यम से सचेत करने का काम किया है लेकिन दुर्भाग्य है कि बार-2 हादसे होने के बाद सरकार अभी भी गहरी निंद्रा में सोई हुई है,
उन्होंने सरकार के मुख्यमंत्री और संबंधित विभाग के मंत्री और उपमुख्यमंत्री से मांग की है कि रामपुर बस डिपो के लिए नई और सुरक्षित बसें उपलब्ध करवाई जाएं,ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और हादसे की जाँच हो और साथ ही मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और घायलों को बेहतर उपचार व आर्थिक सहायता दी जाए,
इस दौरान भाजपा मंडलाध्य्क्ष राम्पुर् नरेश चौहान,जिला परिषद सदस्या बगलती वार्ड रानू खूँद एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।