कोरबा में निगम आयुक्त से कथित बदसलूकी पर बवाल, पार्षदों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
कोरबा में नगर निगम आयुक्त और दुकानदार के बीच हुई तीखी बहस अब सियासी मुद्दा बन गई है। आयुक्त से कथित अभद्रता के विरोध में नगर निगम के पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की गई है।
Korba, Korba | Aug 6, 2026