शाहबाद: ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन में उच्च शिक्षा मंत्री और सांसद ने लिया भाग
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी के अवसर पर शनिवार को शाहाबाद ब्लॉक सभागार में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उन्हें भारतीय राजनीति का युगपुरुष बताया।उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी और सांसद जयप्रकाश रावत शामिल हुए।