शाहबाद: आगमपुर चौराहा के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, महिला घायल, मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के आगमपुर तिराहा के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे महिला के सिर में काफी चोटे आई । प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया है। ग्राम सिकंदरपुर नरकतरा निवासी अरविंद अपनी पत्नी सावित्री को लेकर शाहाबाद से वापस अपने गांव जा रहा था तभी दुर्घटना हुई।