गरखा: करंट लगने से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
Garkha, Saran | Oct 20, 2026 भेल्दी थाना क्षेत्र के लगन पूरा गांव में सोमवार की देर शाम मोटर युक्त चापाकल में करंट उतरने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया मृतक की पहचान लगन पुरा निवासी सत्रोहन राय के रूप में हुई है वहीं घायल भीष्म राय का इलाज चल रहा है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया।