कोल: छात्रों की छात्रवृत्ति रुकने पर छात्र नेताओं ने DS कॉलेज पर किया प्रदर्शन, ACM को ज्ञापन देने के बाद डीएम से की मुलाकात
Koil, Aligarh | Apr 17, 2026 अलीगढ़ में छात्रों की छात्रवृत्ति रुकने पर छात्र नेताओं ने हंगामा कर दिया। शुक्रवार को दर्जनों की तादात में छात्र नेता धर्म समाज कॉलेज के बाहर इकट्ठा हो गए। इस दौरान छात्र नेताओं ने जमकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया और नारेबाजी की है। इस दौरान छात्र नेताओं के द्वारा छात्रवृत्ति की मांग करते हुए एसीएम विनीत मिश्रा को ज्ञापन भी दिया है।