बैलेट से चुनाव, EVM पर सवाल बरकरार!
चित्रकूट में एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बैलेट पेपर से हो रहे चुनाव के बीच एक बार फिर EVM को लेकर सवाल उठ रहे हैं। समाजवादी पार्टी के सदर विधायक अनिल प्रधान ने एमएलसी चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। वहीं, भाजपा नेता एवं भाजपा से बांदा चित्रकूट पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल समेत अन्य नेताओं ने भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सभी नेता अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं और भारी मतों से जीत का दावा कर रहे हैं। आखिर एमएलसी चुनाव को लेकर नेताओं की क्या राय है? बैलेट पेपर से मतदान और EVM को लेकर क्या कुछ कहा गया? साथ ही, भाजपा और समाजवादी पार्टी के नेताओं को अपने प्रत्याशियों की जीत का कितना भरोसा है?
इन तमाम सवालों को लेकर हमारे संवाददाता दिनेश सिंह कुशवाहा ने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से खास बातचीत की है।
तो आइए, सीधे सुनते हैं कि सदर विधायक अनिल प्रधान, भाजपा नेता एवं भाजपा पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल और अन्य नेताओं ने क्या कुछ कहा।
देखिए, चित्रकूट से हमारी यह खास चुनावी रिपोर्ट, सिर्फ Daily 24 Bharat पर।
Karwi, Chitrakoot | Oct 23, 2026