जबलपुर: ग्वारीघाट में रफ्तार का कहर: 3 स्कूटी सवारों ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, पैर में फ्रैक्चर
संस्कारधानी जबलपुर के ग्वारीघाट क्षेत्र से इस वक्त की एक बड़ी और चिंताजनक खबर! रामलीला मंदिर चौक के पास सड़क हादसों का खूनी सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से अब स्थानीय निवासियों का गुस्सा सातवें आसमान पर है! यह कोई आम तिराहा नहीं, बल्कि एक डेंजर ज़ोन बनता जा रहा है। यहाँ से तीन अलग-अलग दिशाओं—रामलीला मंदिर, सिद्ध गणेश मंदिर और