रसड़ा: रसड़ा-मऊ मार्ग पर हुए हादसे में अधेड़ महिला की हुई मौत
Rasra, Ballia | Jun 9, 2026 रसड़ा-मऊ मार्ग स्थित परसिया मोड़ के पास सोमवार की शाम सड़क दुर्घटना में शकुंतला देवी 55 वर्ष नामक अधेड़ महिला की मौत हो गई। मृतका रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के महतवार गांव निवासी मैनेजर ठाकुर की पत्नी बताई जा रही है। जो घटना के समय अपने एक संबंधी के साथ बाइक से रसड़ा आ रही थीं। इस बीच परसिया मोड़ के समीप अचानक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों