पटियाली: पटियाली कोतवाली को मिले नए प्रभारी निरीक्षक, इंस्पेक्टर अजय वीर सिंह ने संभाला कार्यभार
कासगंज एसपी ओम प्रकाश सिंह ने पटियाली कोतवाली के रिक्त पद पर इंस्पेक्टर अजयवीर सिंह को प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया। सोमवार को उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर पुलिस टीम के साथ बैठक की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा अवैध गतिविधियां बर्दाश्त नहीं होंगी।