घाघरा: घाघरा प्रखंड मुख्यालय में कई सोलर जलमीनार खराब, ग्रामीणों ने उपायुक्त से मरम्मत की मांग की
Ghaghra, Gumla | Apr 5, 2026 घाघरा प्रखंड मुख्यालय में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराता जा रहा है।यहां लगाए गए आधा दर्जन से अधिक सोलर जलमीनार खराब हो चुके हैं,जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण पानी की जरूरत बढ़ गई हैलेकिन जलमीनारों के बंद होने से स्थिति और गंभीर हो गई है।उपायुक्त से मरम्मत की मांग ग्रामीणों ने की