हरसूद: नया हरसूद, छनेरा समेत पूरे ग्रामीण क्षेत्र में ईद हर्षोल्लास से मनाई गई
Harsud, Khandwa | Mar 21, 2026 शनिवार को नया हरसूद छनेरा सहित संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र में ईद पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। शनिवार सुबह 9 बजे के लगभग नया हरसूद स्थित ईदगाह एवं छनेरा ईदगाह पर नमाज अता की गई। नमाज के बाद मुस्लिम बंधुओ ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर नगर परिषद छनेरा नया हरसूद द्वारा नया हरसूद स्थित ईदगाह पर शर्बत का वितरण किया गया।