बांका: नगर परिषद सफाई कर्मियों के संगठन का गठन, पप्पू मेहता बने अध्यक्ष
Banka, Banka | Apr 17, 2026 राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक बांका की ओर से नगर परिषद कर्मचारी संघ इंटक के बैनर तले सफाई कर्मियों की विस्तारित बैठक शुक्रवार की दोपहर दो बजे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला इंटक अध्यक्ष विनय कुमार कापरी ने किया।इस दौरान नगर परिषद बांका के सफाई कर्मियों के संगठन का चुनाव कराया गया। चुनाव के बाद पप्पू मेहता को अध्यक्ष चुना गया।