बिंदकी: बिंदकी कस्बे के कुंवरपुर रोड बाईपास चौराहे के समीप आयोजित हुआ अपना दल (एस) की बैठक, संगठन मजबूती पर दिया गया बल
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के कुवंरपुर रोड बाईपास चौराहा स्थित पटेल स्मार्ट शॉपिंग कांप्लेक्स में शुक्रवार को दिन में 1 बजे अपना दल (एस )की बैठक हुई। जिसमें विधानसभा अध्यक्ष हेमंत पटेल ने कहा कि बैठक में हर घर पार्टी का झंडा लगाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा सभी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता अपने घरों में नाम और पद की नेम प्लेट अवश्य लगाए संगठन को मजबूत करे।