मधेपुरा: जिलाधिकारी ने जीतपुर में ग्रिड सब स्टेशन का औचक निरीक्षण किया, गुणवत्ता और समय पर कार्य पूर्ण करने पर ज़ोर दिया
मधेपुरा के जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन द्वारा बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के निर्माणाधीन 132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन, जीतापुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने कार्यस्थल पर चल रहे विभिन्न कार्यों का सूक्ष्म निरीक्षण किया।