सुसनेर: ग्राम मैहतपुर में 19 वर्षीय युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, हालत नाजुक होने पर आगर रेफर
ग्राम मैहतपुर में रविवार को दोपहर 12 बजे पिड़ावा रोड स्थित ग्राम मैहतपुर निवासी 19 साल के नीरज पिता लालसिंह ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे पुराने बस स्टैंड स्थित सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉ और स्वास्थ्यकर्मियों ने युवक को प्राथमिक उपचार कर आगर रैफर किया है।