कसडोल: कसडोल विकासखंड शिक्षा कार्यालय में कर्मचारी का गुड़ाखू सेवन करते वीडियो हुआ वायरल, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल
कसडोल। शिक्षा विभाग में नियमों और अनुशासन का पालन सुनिश्चित कराने वाले कार्यालय में ही नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय कसडोल में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी डी.के. अनंत का कार्यालय परिसर में गुड़ाखू घिसते हुए वीडियो वायरल होने के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। मिली