पानापुर: सतजोड़ा के तेज गेंदबाज पंकज तिवारी का IPL टीम राजस्थान रॉयल्स में हुआ चयन, गांव में जश्न मनाया जा रहा है
Panapur, Saran | Feb 16, 2025 पानापुर के सतजोड़ा के तेज गेंदबाज पंकज तिवारी ने अपनी कड़ी मेहनत और बेहतरीन प्रदर्शन से बड़ा मुकाम हासिल किया है। उनकी तेज गेंदबाजी की प्रतिभा ने उन्हें आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम के नेट बॉलर के रूप में जगह दिलाई है। यह खबर सुनकर उनके परिवार, क्रिकेट कोच और पूरे सारण जिले में रविवार की दोपहर 1 बजें से ज़श्न का माहौल बन गया।