पानापुर: रामपुर रूद्र और भगवानपुर में बांध निर्माण कार्य ग्रामीणों ने रोका, मढ़ौरा एसडीओ समेत अन्य अधिकारी पहुंचे
Panapur, Saran | Feb 13, 2025 पानापुर प्रखंड के रामपुररुद्र एवं भगवानपुर के दियारा क्षेत्र में चल रहे जमींदारी बांध निर्माण कार्य को ग्रामीणों के द्वारा गुरुवार की दोपहर 1 बजें रोके जाने की सूचना पर एसडीओ मढ़ौरा डॉ. प्रेरणा सिंह, डीसीएलआर मनोहर कुमार साहू, सीओ अभिजीत कुमार एवं जल संसाधन विभाग के पदाधिकारी मौके पर पहुँच ग्रामीणों से कर उचित समाधान निकालने की बात कहीं।