शिक्षक राष्ट्र के भविष्य का निर्माता होता है -विनय शुक्ला
उर्मिला एजुकेशन एकेडमी में शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में संक्षिप्त एवं भावपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए शिक्षक का महत्व, शिक्षक की भूमिका तथा विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षक के योगदान को अपने शब्दों में प्रस्तुत किया।