सिहोरा: खितौला समपार फाटक क्रमांक 1029 रेलवे ब्रिज के नीचे ट्रेन से कटने के कारण एक युवक की मौत
खितौला थाना क्षेत्र समपार फाटक क्रमांक 1029 रेलवे ब्रिज के नीचे ट्रेन से कटने के कारण शुक्रवार सुबह 4:00 के आसपास एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची खितौला पुलिस ने युवक की जेब में मिले परिचय पत्र के अनुसार परिजनों को जानकारी देते हुए मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुई मामले को जांच में लिया है।