बहराइच: ईदगाह चौराहा से थाना दरगाह पुलिस ने पॉकसो एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित ईदगाह चौराहा से शुक्रवार को थाना दरगाह पुलिस ने पॉकसो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त अनीश आईपीसी की धारा 363 366 376 व 3/4 पोक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित था जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है।