अररिया: बांसवाड़ी में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में मां और बेटी घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | May 4, 2025 अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के बांसवाड़ी वार्ड संख्या 07 में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में मां और बेटी गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में रविवार को शाम 7 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया.जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल दोनों मां और बेटी का इलाज किया जा रहा है.