अररिया: इटहरा में जमीन विवाद के चलते हुई मारपीट में तीन लोग जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | May 4, 2025 अररिया आरएस थाना क्षेत्र के इटहरा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में तीन लोग जख्मी हो गए. सभी घायलों को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद सीटी स्कैन करने की सलाह दी गई.