सिसई: थाना रोड का खराब हाई मास्क लाइट, समाजसेवी के प्रयास से हुआ ठीक
Sisai, Gumla | Mar 5, 2025 समाजसेवी रोहित शर्मा ने बुधवार रात जानकारी देते हुए बताया कि थाना रोड सिसई में शहीद लोहरा उराँव स्मारक चौक पर लगाया गया हाई मास्क लाइट वर्ष 2023 से खराब पड़ा हुआ था। यही नहीं बल्कि टावर में सोलर और लाईट झूल रहा था।हाई मास्क लाईट के नीचे से प्रतिदिन हजारों लोगो के गुजरने के कारण अनहोनी घटना की आशंका बनी हुई थी।