फुल्लीडूमर: खेसर बाजार एवं भूतनाथ दुर्गा मंदिर का सीओ एवं थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, प्रतिनियुक्ति कर्मी की अनुपस्थिति पर बिफरे
खेसर बाजार, विश्वकर्मा टोला भूतनाथ दुर्गा मंदिर, माताथान दुर्गा मंदिर, तेलिया मोड़,कुसमानासी, केड़िया, केंदुआर दुर्गा मंदिरों में महानवमी को सुबह से ही पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालु भक्तों की भीड़ लगी रही। शुक्रवार की शाम करीब 5:15 बजे CO मनोज कुमार एवं खेसर थानाध्यक्ष विलक्षण ने खेसर दुर्गा मंदिर का निरीक्षण किया। जहां प्रतिनियुक्त कर्मी अनुपस्थित पाये गए।