ग्वालियर गिर्द: मौत से पहले वीडियो बनाकर युवक ने की आत्महत्या, बोला- 'मुझे जीने नहीं देंगे'
ग्वालियर के महाराजपुरा इलाके से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। 13 दिसंबर को 21 वर्षीय हेमंत जाटव ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी, और उस समय इसे सामान्य आत्महत्या माना जा रहा था। लेकिन बुधवार, रात करीब 10:30 बजे, हेमंत का सुसाइड से पहले बनाया गया वीडियो सामने आया, जिसमें उसने अपनी प्रेमिका के परिवार पर गंभीर आरोप लगाए।