कटंगी: कटंगी कॉलेज MA के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन, राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर का पद रिक्त, लाइब्रेरी में पुस्तकें भी नहीं
शासकीय राजा भोज महाविद्यालय के एम.ए. राजनीति शास्त्र के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा है। दरअसल, कॉलेज में एम.ए.राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर का पद लंबे समय से रिक्त है और इस विषय से जुड़ी पुस्तकें भी लाइब्रेरी में उपलब्ध नहीं है। जिस कारण एम.ए.राजनीति शास्त्र के विद्यार्थियों की पढ़ाई पूरी तरह ठप्प पड़ी है।