फतेहाबाद बिजली निगम में बवाल,निलंबित AFM ने SE पर लगाए बहाल करने की एवज में पैसे लेने और ऑफिस में नहीं बडने देने के आरोप
कर्मचारी लक्ष्मण शर्मा ने अपनी बहाली को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जब वह कार्यालय पहुंचे तो उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि वह किसी दलाल के माध्यम से 50 हजार रुपये देते तो उन्हें बहाल कर दिया जाता, लेकिन उन्होंने किसी को पैसे नहीं दिए, जिसके कारण उन्हें बहाल नहीं किया गया और कार्यालय में प्रवेश से भी रोक दिया गया।
लक्ष्मण शर्मा ने कहा कि वह अपनी नौकरी और अधिकारों के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने तथा आरोपों की सत्यता सामने लाने की मांग की है।उन्होंने कहा कि यदि बहाली प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार हुआ है तो इसकी उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, इस मामले को लेकर कर्मचारी संगठनों में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।फिलहाल संबंधित अधिकारियों की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से कोई पक्ष सामने आता है तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
(नोट: खबर में लगाए गए सभी आरोप लक्ष्मण शर्मा द्वारा लगाए गए हैं। संबंधित अधिकारी का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)