खलीलाबाद: धनघटा थाना क्षेत्र के बगही गांव के 18 वर्षीय युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, बिगड़ी तबीयत का जिला अस्पताल में इलाज जारी
धनघटा थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी 18 वर्षीय युवक ने किन्हीं कारणों बस जहरीला पदार्थ खा लिया।बुधवार की दोपहर 12:30 बजे युवक की बिगड़ी तबीयत परिजन उसे आनन फानन में खलीलाबाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी लेकर आए जहां उसका इलाज किया जा रहा है।युवक का नाम प्रदीप कुमार पुत्र रामकेश है।जो धनघटा थाने के बगहीं गांव का रहने वाला है।