किरनापुर: किरनापुर तहसील में जनगणना-2027 के लिए घर-घर जाकर मकान सूचीकरण कार्य किया जा रहा है
जनगणना-2027 के अंतर्गत बालाघाट जिले में 01 मई से प्रगणकों द्वारा मकान सूचीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। मकान सूचीकरण का कार्य 30 मई तक चलेगा। इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल तरीके से की जा रही है और यही इसकी सबसे बड़ी विशेषता है। इसमें मकान सूचीकरण का कार्य पेपर फॉर्म के बजाय मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जा रहा है। इसी तारतम्य में किरनापुर तहसील में भ