बांसवाड़ा: दादावाड़ी सब्जी मंडी में नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, अवैध अतिक्रमण और टिन शेड हटाकर रास्ता कराया सुचारू
नगर परिषद के आरआई हुमाराम ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन 181 पर रास्ते में अतिक्रमण और जाम लगने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।शिकायत का संज्ञान लेते हुए परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से लगाए गए ठेले, दुकानें और टिन शेड के अतिक्रमण को पूरी तरह हटवाया। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य मार्ग को सुचारू करना और यातायात को सुगम बनाना है।