महाराजगंज: रुद्रपुर भलुही में स्कूल मर्जर से जुड़े बच्चों के भावुक वायरल वीडियो को डीएम ने बताया प्रायोजित, दिए जांच के आदेश
महराजगंज के रुद्रपुर भलुही प्राथमिक विद्यालय के मर्जर से जुड़े बच्चों के भावुक वीडियो को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने प्रायोजित और भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो शासन की छवि धूमिल करने की मंशा से बनाया गया है। डीएम ने मामले की जांच बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी बच्चे को अन्य विद्यालय नहीं भेजा जा रहा है।