हमीरपुर: सुमेरपुर के सपा जिला उपाध्यक्ष ने छोडी पार्टी दिया इस्तीफा
सुमेरपुर कस्बे के निवासी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ने मंगलवार को सपा की प्राथमिक सदस्यता के साथ सभी पदों से त्यागपत्र जिलाध्यक्ष इदरीस खान को भेजा है। चर्चा है कि वह जल्द ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। कस्बे की बड़ी पुलिया के समीप रहने वाले वसीम अहमद सिद्दकी अरसे से सपा में रहकर नगर अध्यक्ष सहित कई पदों में कार्य कर चुके हैं।