मंडला: ग्राम पंचायत देवदार में सीसी रोड का लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री हुईं शामिल, लोगों की समस्याएं सुनीं
जिला मुख्यालय के समीप स्थित ग्राम देवदरा में सीसी रोड के लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। शनिवार चार बजे कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री संपत्तिया उईके शामिल हुईं। लोकार्पण के पश्चात मंत्री ने उपस्थित ग्रामीणों और आम नागरिकों से संवाद किया तथा उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।